जिंदगी एक खुबसूरत पन्ना है
कुछ पन्ने खुशी के, कुछ पन्ने ग़म के
कुछ पन्नों पर किसी के साथ होने का एहसास है
कुछ पन्नों पर किसी का साथ खोने की तड़प है
नए रिश्ते आते रहे , जाते रहे
पन्ने बदलते रहे
फिर से कलम उठाएंगे, एक नई कड़ी जोड़ेंगे
फिर एक पन्ना लिखेगा, मेरे वजूद की दास्तां
जिस दास्तां में होगा हर पन्ने पर सिर्फ़ तेरा ही नाम , सिर्फ तेरा ही नाम

Leave a Reply